पेमेंट मेथड
आप Shopify POS में अलग-अलग पेमेंट मेथड स्वीकार कर सकते हैं, ताकि आपके ग्राहकों के पास चेकआउट पर पेमेंट के विकल्प उपलब्ध हों। चेकआउट के दौरान चुनने के लिए उपलब्ध विकल्प, आपके Shopify एडमिन में Point of Sale बिक्री चैनल में या आपके Shopify POS डिवाइस की पेमेंट सेटिंग में आपके द्वारा सेट किए गए पेमेंट मेथड पर आधारित होते हैं। Shopify POS के लिए पेमेंट मेथड सेट करने के बारे में ज़्यादा जानें।