Shopify POS के साथ मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) का ओवरव्यू

अगर आप कई स्टोर चलाते हैं या डिवाइस को रिमोट रूप से मैनेज करना चाहते हैं, तो आप सेटअप को आसान बनाने, सुरक्षा लागू करने और मैनुअल काम को कम करने के लिए मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ओवरव्यू बताता है कि MDM क्या है, यह आपके बिज़नेस ऑपरेशंस को कैसे फ़ायदा पहुंचाता है, और सही समाधान चुनने में आपकी मदद करने के लिए मुख्य बातें और फ़ीचर क्या हैं।

MDM सॉफ़्टवेयर के लिए ध्यान रखने योग्य बातें

MDM चुनने से पहले, iOS या Android डिवाइस के लिए नीचे दी गई बातों का रिव्यू करें।

iOS डिवाइस

  • आपको एक Apple Business Manager अकाउंट सेट अप करना होगा। Apple Business Manager को सेट अप करने के लिए D-U-N-S नंबर (Dun & Bradstreet द्वारा जारी किया गया एक यूनीक बिज़नेस आइडेंटिफ़ायर) की ज़रूरत होती है।
  • अगर आप Apple Configurator का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको Apple Business Manager की ज़रूरत नहीं है। Apple Configurator सीधे USB केबल की मदद से डिवाइस को मैनेज करता है।

Android डिवाइस

अगर आप रिमोट मैनेजमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके MDM को "Managed Google Play" से कनेक्ट होना चाहिए। यह Google का एंटरप्राइज़ ऐप स्टोर है और आपके MDM के लिए Android ऐप को डिप्लॉय और कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी है। अपने MDM कंसोल में Shopify POS को "Managed Google Play app" के रूप में जोड़ें।

MDM के प्रकार

Apple Business Manager इंटीग्रेशन (iOS के लिए) या Managed Google Play (Android के लिए) को सपोर्ट करने वाला कोई भी MDM Shopify POS को मैनेज कर सकता है। Android Enterprise Solutions Directory में Google-प्रमाणित वेंडर की सूची है।

नीचे दी गई टेबल में भौतिक और रिमोट MDM मैनेजमेंट के विकल्पों की तुलना की गई है:

भौतिक और रिमोट MDM मैनेजमेंट समाधानों की तुलना करने वाली टेबल।
प्रकारजानकारीइनके लिए सबसे अच्छा हैवेंडर के उदाहरण
भौतिक मैनेजमेंटऐप इंस्टॉल करने, सेटिंग लागू करने और सॉफ़्टवेयर अपडेट करने के लिए डिवाइस को USB केबल से Mac डिवाइस से कनेक्ट करें।
  • बल्क iOS डिवाइस सेटअप, जब आपको लगातार रिमोट मैनेजमेंट की ज़रूरत न हो।
  • वे बिज़नेस जो नियमित रूप से स्टोर पर जाते हैं या जिनका IT शेड्यूल ऐसा है जिसमें आप डिवाइस को ऑन-साइट अपडेट कर सकते हैं।
रिमोट मैनेजमेंटएक केंद्रीय डैशबोर्ड से इंटरनेट के ज़रिए डिवाइस मैनेज करें। हर लोकेशन पर जाए बिना ऐप इंस्टॉल करें, अपडेट कंट्रोल करें, डिवाइस की स्थिति पर नज़र रखें और सुरक्षा पॉलिसी लागू करें।
  • भौतिक रूप से विज़िट किए बिना अलग-अलग लोकेशन पर लगातार रिमोट अपडेट।
  • ऐसे बिज़नेस जो कई ऐसे लोकेशन पर डिवाइस को मैनेज कर रहे हैं, जहां व्यक्तिगत रूप से जाना मुश्किल है।

MDM चुनते समय, निम्नलिखित बातों पर विचार करें:

  • डिवाइस प्लेटफ़ॉर्म: अपने डिवाइस के ग्रुप (फ़्लीट) के हिसाब से MDM चुनें, चाहे वे केवल iOS हों, केवल Android हों, या मिले-जुले हों।
  • मौजूदा टूल: कुछ MDM उन आइडेंटिटी प्रोवाइडर या प्रोडक्टिविटी सुइट के साथ इंटीग्रेट होते हैं, जिनका आप शायद पहले से इस्तेमाल कर रहे हों।
  • बजट: प्राइसिंग मॉडल, प्रति-डिवाइस लागत, फ़ीचर के टियर और प्लेटफ़ॉर्म सपोर्ट के आधार पर अलग-अलग होते हैं।

अगर आप iPad और Android डिवाइस मिलाकर इस्तेमाल करते हैं, तो Microsoft Intune या Ivanti जैसा क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म MDM चुनें। क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म MDM की मदद से आप एक ही डैशबोर्ड से दोनों तरह के डिवाइस मैनेज कर सकते हैं। कई लोकेशन वाले ज़्यादातर रिटेलर, चल रहे मेंटेनेंस को कम करने के लिए एक ही डिवाइस प्लेटफ़ॉर्म को मानक बनाना (स्टैंडर्डाइज़ करना) आसान मानते हैं।

MDM के साथ अपने डिवाइस मैनेज करना

सभी MDM के फ़ीचर अलग-अलग होते हैं और आपको अपने चुने गए MDM वेंडर के साथ सटीक फ़ीचर की पुष्टि करनी होगी। ज़्यादातर MDM निम्नलिखित फ़ीचर के साथ एक ही सेंट्रलाइज़ जगह से आपके कई डिवाइस को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं।

Shopify POS अपडेट कंट्रोल करें

अगर आपके डिवाइस में ऑटोमैटिक ऐप अपडेट एक्टिवेट हैं, तो उन्हें हर Shopify POS अपडेट अपने-आप मिल जाता है। अगर ऑटोमैटिक अपडेट बंद हैं, तो डिवाइस तब तक अपने मौजूदा वर्ज़न पर ही रहते हैं जब तक कि आप उन्हें मैन्युअल रूप से अपडेट नहीं करते। ज़्यादातर MDM कॉन्फ़िगरेशन के साथ, आप यह मैनेज कर सकते हैं कि डिवाइस के अलग-अलग ग्रुप तक अपडेट कब पहुँचें, जिससे आपके बिज़नेस ऑपरेशंस में आने वाली रुकावटों से बचने में मदद मिल सकती है।

ज़्यादातर MDM कॉन्फ़िगरेशन में निम्नलिखित फ़ीचर शामिल होते हैं जो Shopify POS अपडेट मैनेज करने में मदद कर सकते हैं:

  • सभी डिवाइस को अपडेट करने से पहले, कुछ डिवाइस पर नए Shopify POS वर्ज़न का टेस्ट करें
  • बड़े स्तर पर रोल आउट करने से पहले अपने खास वर्कफ़्लो, एक्सटेंशन और हार्डवेयर को वेरिफ़ाई करें
  • Android पर, किसी-किसी ऐप के अपडेट में 90 दिनों तक की देरी करें
  • iOS पर, हर डिवाइस ग्रुप के लिए ऑटोमैटिक ऐप अपडेट एक्टिवेट या डीएक्टिवेट करें

MDM के साथ Shopify POS अपडेट मैनेज करने के बारे में ज़्यादा जानें।

रोल आउट करने से पहले अपडेट का टेस्ट करें

ज़्यादातर MDM कॉन्फ़िगरेशन की मदद से आप सबसे पहले टेस्ट डिवाइस के किसी ग्रुप को अपडेट कर सकते हैं। आप अपने बाकी डिवाइस को अपडेट करने से पहले यह वेरिफ़ाई कर सकते हैं कि नया वर्ज़न आपके हार्डवेयर, एक्सटेंशन और वर्कफ़्लो के साथ काम करता है या नहीं। अगर कोई समस्या आती है, तो आप अपने बाकी डिवाइस अपडेट करने के लिए इंतज़ार कर सकते हैं।

MDM के साथ Shopify POS अपडेट मैनेज करने के बारे में ज़्यादा जानें।

कहीं से भी डिवाइस को मॉनिटर और ट्रबलशूट करें

ज़्यादातर MDM कॉन्फ़िगरेशन में एक डैशबोर्ड शामिल होता है जो आपके सभी POS डिवाइस के लिए निम्नलिखित स्टेटस दिखाता है:

  • बैटरी लेवल
  • उपलब्ध स्टोरेज स्पेस
  • ऑपरेटिंग सिस्टम वर्ज़न
  • हर डिवाइस पिछली बार ऑनलाइन कब था

अगर किसी लोकेशन पर POS डिवाइस से जुड़ी समस्याएँ आती हैं, तो आप उस लोकेशन पर जाए बिना डिवाइस का स्टेटस चेक कर सकते हैं और सिंक या रीस्टार्ट ट्रिगर कर सकते हैं।

सिक्योरिटी फ़ीचर

ज़्यादातर MDM कॉन्फ़िगरेशन में निम्नलिखित सिक्योरिटी फ़ीचर मिलते हैं, जो आपके Shopify POS डिवाइस और डेटा को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं:

  • किओस्क मोड: डिवाइस को केवल Shopify POS चलाने के लिए लॉक करें। स्टाफ़ वेब ब्राउज़र, अन्य ऐप या डिवाइस सेटिंग को एक्सेस नहीं कर सकते। जब डिवाइस शुरू होता है, तो यह अपने-आप Shopify POS खोलता है और Shopify POS में ही रहता है।
  • अनधिकृत ऐप ब्लॉक करें: कंट्रोल करें कि डिवाइस पर कौन-से ऐप इंस्टॉल करने हैं। केवल आपके MDM के ज़रिए मंज़ूर किए गए ऐप ही इंस्टॉल किए जाते हैं। यह स्टाफ़ को POS डिवाइस पर निजी ऐप इंस्टॉल करने से रोकता है।
  • डिवाइस पासकोड पॉलिसी लागू करना: सभी डिवाइस पर खास डिवाइस पासकोड नियम ज़रूरी करें, जैसे कि कम से कम लंबाई और जटिलता से जुड़ी ज़रूरतें।
  • अनुपालन रिपोर्टिंग: ऐसे डैशबोर्ड जो यह दिखाते हैं कि कौन-से डिवाइस आपकी सिक्योरिटी ज़रूरतों को पूरा करते हैं।

MDM, प्रत्येक Shopify POS डिवाइस पर स्टाफ़ द्वारा किए जाने वाले मैन्युअल चरणों की जगह नहीं लेता है:

  • स्टाफ़ को Shopify POS का इस्तेमाल करने पर हर बार अपने निजी लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद स्टाफ़ को स्टोर का सही लोकेशन चुनना होगा।
  • डिवाइस बदले जाने के बाद स्टाफ़ को कार्ड रीडर, रसीद प्रिंटर और बारकोड स्कैनर जैसे हार्डवेयर को मैन्युअल रूप से फिर से कनेक्ट करना होगा।

अगर आपके कैटलॉग में 5,000 से ज़्यादा प्रोडक्ट हैं, तो नए डिवाइस के शुरुआती सेटअप के दौरान MDM द्वारा लागू किए गए ऑटो-लॉक को अस्थायी रूप से डीएक्टिवेट करें। ऑटो-लॉक पहले कैटलॉग सिंक में रुकावट डाल सकता है।

अपना Shopify POS सेटअप सुरक्षित करने के बारे में ज़्यादा जानें।