WhatsApp मार्केटिंग कैम्पेन भेजने के लिए आवश्यकताएं और ध्यान रखने योग्य बातें

Shopify Messaging से WhatsApp मार्केटिंग कैम्पेन भेजने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपका स्टोर निम्नलिखित योग्यता संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करता है, ध्यान रखने योग्य बातों की समीक्षा करें और पुष्टि करें कि आपका मैसेज काॅन्टेंट से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करता है।

योग्यता संबंधी आवश्यकताएं

Shopify Messaging का उपयोग करके WhatsApp मार्केटिंग कैम्पेन बनाने और भेजने के लिए, आपके स्टोर का इन आवश्यकताओं को पूरा करना ज़रूरी है:

  • आपके स्टोर पर Shopify Messaging ऐप इंस्टॉल होना चाहिए और आपको Shopify Messaging का उपयोग करने की आवश्यकताएं पूरी करनी होंगी।
  • आपके व्यवसाय को WhatsApp Business Solution की शर्तों और WhatsApp Business Messaging की नीति का अनुपालन करना होगा।
  • आपकी व्यावसायिक इकाई चीन में रजिस्टर्ड नहीं होनी चाहिए।
  • आपको Meta Embedded Signup के ज़रिए WhatsApp Business Account (WABA) कनेक्ट करना होगा। Shopify, ऑनबोर्डिंग के दौरान आपकी योग्यता वेरिफ़ाई करता है।
  • यदि आपका स्टोर ब्राज़ील या इंडोनेशिया में स्थित है, तो आप अपने देश के ग्राहकों को WhatsApp मैसेज भेज सकते हैं, लेकिन अन्य देशों में मार्केटिंग मैसेज भेजने के लिए आपको Meta के साथ अपने अकाउंट को निम्नलिखित में से किसी भी तरीके से वेरिफ़ाई और स्केल करना होगा:

समर्थित क्षेत्र

Shopify Messaging के माध्यम से WhatsApp मार्केटिंग कैम्पेन विश्व स्तर पर उपलब्ध हैं, जिनमें कुछ अपवाद शामिल हैं। आप निम्नलिखित स्थानों को छोड़कर, अधिकांश क्षेत्रों के ग्राहकों को WhatsApp मार्केटिंग भेज सकते हैं:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: संयुक्त राज्य अमेरिका में ग्राहकों को WhatsApp मार्केटिंग मैसेज नहीं भेजे जा सकते। हालांकि, यदि आपका स्टोर संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है, तो आप अभी भी अन्य समर्थित देशों में अपने सब्सक्राइबर को मार्केटिंग मैसेज भेजने के लिए WhatsApp का उपयोग कर सकते हैं। अधिक जानने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए Meta के Per-user marketing template message limits दस्तावेज़ीकरण को देखें।
  • चीन: चीन में उपभोक्ता-स्तर पर WhatsApp के उपयोग पर प्रतिबंध है। आप चीन में ग्राहकों को WhatsApp मार्केटिंग मैसेज नहीं भेज सकते हैं और चीन स्थित Shopify स्टोर के लिए WhatsApp समर्थित नहीं है।
  • प्रतिबंधित क्षेत्र: क्यूबा, ईरान, उत्तर कोरिया, सीरिया, क्रीमिया, डोनेट्स्क या लुहान्स्क में WhatsApp मार्केटिंग समर्थित नहीं है। आप इन स्थानों में ग्राहकों को WhatsApp मार्केटिंग मैसेज नहीं भेज सकते हैं या अपने Shopify स्टोर के लिए WhatsApp मार्केटिंग का उपयोग नहीं कर सकते हैं।

काॅन्टेंट से जुड़े दिशानिर्देश

WhatsApp मार्केटिंग मैसेज उन टेम्पलेट का उपयोग करते हैं जिन्हें आपके द्वारा कैम्पेन बनाने पर मंज़ूरी के लिए Meta को सबमिट किया जाता है। अपने मैसेज बनाते समय निम्नलिखित दिशानिर्देशों की समीक्षा करें:

  • इससे पहले कि आप किसी कैम्पेन में इसका इस्तेमाल कर सकें, हर मैसेज टेम्पलेट को Meta को सबमिट करना ज़रूरी है।
  • हर मैसेज के मुख्य हिस्से में डिफ़ॉल्ट रूप से STOP-to-unsubscribe (अनसब्सक्राइब करने के लिए STOP भेजें) का निर्देश शामिल होता है। इस टेक्स्ट को हटाया या एडिट नहीं किया जा सकता है।
  • WhatsApp मार्केटिंग मैसेज में इमेज हैडर, टेक्स्ट या कोई प्रोडक्ट शामिल हो सकता है। वीडियो हैडर और कैरोसेल कार्ड समर्थित नहीं हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें

WhatsApp मार्केटिंग कैम्पेन भेजते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखें:

  • ग्राहक की सहमति: आप केवल उन ग्राहकों को WhatsApp मार्केटिंग मैसेज भेज सकते हैं जिन्होंने स्पष्ट रूप से ऑप्ट इन किया है। ग्राहक की सहमति प्राप्त करने और इंपोर्ट करने के तरीके के बारे में जानकारी के लिए, WhatsApp के लिए मार्केटिंग सहमति सेट अप करें देखें।
  • नए अकाउंट के लिए भेजने की सीमा: जब तक आपका अकाउंट Meta के विश्वस्त-अकाउंट टियर (trusted-account tiers) में नहीं चला जाता, तब तक नए WhatsApp Business Account पर प्रतिदिन 2,000 मैसेज की सीमा लागू होती है।
  • प्रति-यूज़र मार्केटिंग मैसेज की सीमाएं: WhatsApp ऐसे समय में किसी व्यवसाय से सब्सक्राइबर को मिलने वाले WhatsApp मार्केटिंग मैसेज की संख्या को सीमित कर सकता है, जब सब्सक्राइबर द्वारा इन मैसेज से जुड़ने (एंगेज होने) की संभावना कम हो। यह कई कारकों पर आधारित है, जिसमें सब्सक्राइबर की हाल की मार्केटिंग मैसेज पढ़ने की दर (read rate), और उनके इनबॉक्स में वर्तमान में दोस्तों, परिवार और व्यवसायों के कितने मैसेज हैं, शामिल है। अधिक जानने के लिए, Meta का Per-user marketing template message limits डेवलपर दस्तावेज़ीकरण देखें।