कस्टम रोल के उदाहरण

जब Shopify की ओर से मैनेज किए जाने वाले रोल और पहले से तय रोल आपके स्टोर के किसी काम से मेल नहीं खाते हैं, तो आप एक कस्टम रोल बना सकते हैं, जिसमें सिर्फ़ उस काम के लिए ज़रूरी स्टोर अनुमतियां शामिल हों। आप अपने Shopify एडमिन में मौजूद Users सेटिंग से कस्टम रोल बना सकते हैं और उन्हें मैनेज कर सकते हैं।

नीचे दिए गए उदाहरणों में बताया गया है कि सामान्य कामों के लिए अनुमतियों को कैसे जोड़ा जाता है। इनका इस्तेमाल एक शुरुआती पॉइंट के तौर पर करें और अपने बिज़नेस के काम करने के तरीके के हिसाब से अनुमतियों में बदलाव करें। कोई रोल बनाने के लिए, रोल बनाने से जुड़ी जानकारी देखें।

वेयरहाउस और फ़ुलफ़िलमेंट रोल

वेयरहाउस या फ़ुलफ़िलमेंट रोल ऐसे यूज़र के लिए सही है, जो ऑर्डर पिक, पैक और शिप करता है, और स्टॉक लेवल को सटीक बनाए रखता है। यह यूज़र ऑर्डर और इन्वेंटरी के साथ काम करता है, लेकिन उसे ग्राहक के डेटा, फ़ाइनेंशियल ऐक्सेस या स्टोर की सेटिंग की ज़रूरत नहीं होती है।

वेयरहाउस और फ़ुलफ़िलमेंट रोल के लिए नीचे दी गई स्टोर अनुमतियों को जोड़ें:

  • Home की अनुमतियां, ताकि यूज़र एडमिन का होम पेज खोल सके
  • ऑर्डर देखने, फ़ुलफ़िल करने और शिप करने के लिए Orders की अनुमतियां
  • इन्वेंटरी और ट्रांसफ़र मैनेज करने के लिए Inventory की अनुमतियां
  • Products का सिर्फ़ देखने का ऐक्सेस, ताकि यूज़र आइटम में बदलाव किए बिना उन्हें देख सके

Finance और Customers की अनुमतियों के साथ-साथ स्टोर की सेटिंग को भी छोड़ दें। फ़ुलफ़िलमेंट रोल के लिए फ़ाइनेंशियल डेटा या स्टोर के काम करने के तरीके को बदलने की क्षमता की ज़रूरत नहीं होती है।

बहीखाता प्रबंधक और फ़ाइनेंस रोल

बहीखाता प्रबंधक या अकाउंटेंट का रोल ऐसे व्यक्ति के लिए सही है, जो पेआउट का मिलान करता है, ऑर्डर की समीक्षा करता है और टैक्स के लिए डेटा एक्सपोर्ट करता है। ये यूज़र फ़ाइनेंशियल और ऑर्डर का डेटा पढ़ते हैं, लेकिन वे प्रोडक्ट या स्टोर की सेटिंग में बदलाव नहीं करते हैं।

बहीखाता प्रबंधक या अकाउंटेंट रोल के लिए नीचे दी गई स्टोर अनुमतियों को जोड़ें:

  • Home की अनुमतियां, ताकि यूज़र एडमिन का होम पेज खोल सके
  • पेआउट और बिलिंग देखने के लिए Finance की अनुमतियां
  • रिपोर्ट देखने के लिए Analytics की अनुमतियां
  • Orders को देखने और एक्सपोर्ट करने का ऐक्सेस, लेकिन उन्हें एडिट करने, रिफ़ंड करने या कैंसल करने की क्षमता के बिना

अगर आपका स्टोर किसी संगठन का हिस्सा है या Shopify Plus प्लान पर है, तो बिलिंग का ऐक्सेस स्टोर-लेवल की फ़ाइनेंस अनुमतियों के बजाय संगठन की अनुमतियों से मैनेज किया जाता है।

सहयोगी ऐक्सेस

एक सहयोगी, बाहर का कोई Shopify पार्टनर होता है, जैसे कि कोई एजेंसी, फ़्रीलांस डेवलपर या मार्केटर, जो स्टाफ़ का सदस्य बने बिना आपके स्टोर पर काम करता है। पिछले उदाहरणों के उलट, आप किसी सहयोगी के लिए कोई रोल नहीं बनाते हैं। इसके बजाय, पार्टनर सहयोगी ऐक्सेस का अनुरोध करता है, और आप सहयोगी अकाउंट की अनुमतियों से यह कंट्रोल करते हैं कि वे क्या कर सकते हैं।

जब आप किसी सहयोगी के अनुरोध को मंज़ूरी देते हैं, तो सिर्फ़ वे अनुमतियां दें, जो उस प्रोजेक्ट के लिए ज़रूरी हैं। आप जिस तरह के सहयोगी के साथ काम कर रहे हैं, उसके आधार पर वे नीचे दी गई अनुमतियों का अनुरोध कर सकते हैं:

प्रोजेक्ट के स्कोप के लिए ऐक्सेस दें, और काम पूरा होने के बाद अपने स्टोर से सहयोगी अकाउंट हटा दें