लेगेसी Order Printer ऐप से Shopify Order Printer ऐप पर माइग्रेशन

नया Shopify Order Printer ऐप बिना किसी अतिरिक्त लागत के बेहतर परफ़ॉर्मेंस, टेम्पलेट प्रीव्यू और लगातार मिलने वाले अपडेट के साथ वही फ़ंक्शनैलिटी ऑफ़र करता है।

आप कुछ ही चरणों में लेगेसी Order Printer ऐप से नए Shopify Order Printer ऐप में अपने कस्टम टेम्पलेट इंपोर्ट कर सकते हैं। जब आप अपने टेम्पलेट इंपोर्ट करते हैं, तो नए ऐप के साथ संगतता सुनिश्चित करने के लिए, टेम्पलेट में इस्तेमाल होने वाले लिक्विड वैरिएबल जहां भी संभव हो, अपने आप अपडेट हो जाते हैं।

इस पेज पर आप इस बारे में विस्तृत जानकारी पा सकते हैं कि नए ऐप पर अपने टेम्पलेट कैसे इंस्टॉल और ट्रांसफ़र करें।

अपने मौजूदा टेम्पलेट इंपोर्ट करने के लिए ध्यान देने वाली बातें

  • जब तक आप अपने टेम्पलेट नए ऐप में इंपोर्ट नहीं कर लेते, तब तक लेगेसी ऐप अनइंस्टॉल न करें।
  • अपने टेम्पलेट इंपोर्ट करने के लिए, आपके Shopify एडमिन पर दोनों ऐप इंस्टॉल होने चाहिए।
  • जब आप अपने टेम्पलेट इंपोर्ट करते हैं, तो नए ऐप के साथ संगतता सुनिश्चित करने के लिए आपके लिक्विड वैरिएबल अपडेट हो जाते हैं।
  • नए ऐप में इंपोर्ट करने के बाद ज़्यादातर टेम्पलेट उम्मीद के मुताबिक काम करेंगे। हालांकि, अगर आपको अपने इंपोर्ट किए गए टेम्पलेट में कोई समस्या आती है, तो समस्या निवारण गाइड देखें।

अपने मौजूदा टेम्पलेट को Shopify Order Printer ऐप पर माइग्रेट करना

आप लेगेसी Order Printer ऐप से नए Shopify Order Printer ऐप पर अपने मौजूदा टेम्पलेट माइग्रेट कर सकते हैं।

अगर आपके इंपोर्ट किए गए टेम्पलेट सही तरीके से दिखाई नहीं देते हैं, तो समस्या निवारण गाइड देखें।

चरण:

  1. अपने स्टोर में Shopify Order Printer ऐप इंस्टॉल करें।
  2. अपने Shopify एडमिन से, नए Shopify Order Printer ऐप पर जाएं।
  3. टेम्पलेट पर क्लिक करें।
  4. इंपोर्ट करें पर क्लिक करें
  5. टेम्पलेट इंपोर्ट करें डायलॉग में, इंपोर्ट करें पर क्लिक करें।
  6. अपने टेम्पलेट का प्रीव्यू देखें और पक्का करें कि टेम्पलेट सही तरीके से दिखाई दे रहे हैं।
  7. वैकल्पिक: टेस्ट दस्तावेज़ प्रिंट करें।