Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर.
आप शिपिंग लेबल प्रिंट करने के लिए Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर का उपयोग कर सकते हैं।
ध्यान दें: इस प्रिंटर का उपयोग बारकोड लेबल के लिए भी किया जा सकता है- ज़्यादा जानकारी के लिए बारकोड प्रिंटर पर जाएं
Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर आपके Windows या Mac कंप्यूटर से USB या वाई-फ़ाई द्वारा कनेक्ट होते हैं। आप Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर से जुड़ी आम समस्याओं को हल करने के लिए भी इस गाइड का उपयोग कर सकते हैं।
अगर आपको अपने Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर को इंस्टॉल करने, सेट अप करने या उसकी समस्या हल करने में मदद चाहिए, तो Dymo के सहायता केंद्र से संपर्क करें।
अपने बारकोड लेबल को कस्टमाइज़ करने और प्रिंट करने के लिए, आप Dymo Label सॉफ़्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं।
इस पेज पर
- Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर का उपयोग करने के लिए आवश्यकताएं
- Dymo Label सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करें
- अपने Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर को पावर से कनेक्ट करें
- Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर को अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करें
- Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर में लेबल लोड करें
- Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर को साफ़ करें
- Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर के लिए पावर स्टेटस लाइट
- Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर की समस्या हल करें
Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर का उपयोग करने के लिए आवश्यकताएं.
Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर का उपयोग करने के लिए, आपको नीचे दी गई सिस्टम से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा:
- Windows 8.1 या उसके बाद का वर्शन
- macOS v10.14 Mojave या उसके बाद का वर्शन
Dymo Label सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करें.
Dymo वेबसाइट से Dymo Label सॉफ़्टवेयर का नवीनतम वर्शन डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
अपने Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर को पावर से कनेक्ट करें.
पक्का करें कि आप सिर्फ़ उसी पावर एडॉप्टर का उपयोग करें जो आपके Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर के साथ शामिल है। अपने प्रिंटर को पावर से कनेक्ट करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
चरण:
- पावर कॉर्ड को पावर एडॉप्टर में प्लग करें और फिर पावर एडॉप्टर को प्रिंटर के पीछे पावर कनेक्टर में प्लग करें।
- पावर कॉर्ड के दूसरे सिरे को पावर आउटलेट में प्लग करें।
- प्रिंटर के साइड में मौजूद POWER बटन दबाएं।
Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर को अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करें.
आप Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर को USB केबल से सीधे अपने कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं। अगर आपके पास Dymo LabelWriter 5XL प्रिंटर है, तो आप उसे ईथरनेट केबल से लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) से भी कनेक्ट कर सकते हैं। Dymo LabelWriter 550 प्रिंटर, LAN से कनेक्ट नहीं हो सकता है।
अगर आप USB केबल से कनेक्ट करते हैं, तो आपको केवल पार्ट नंबर 1997364 वाला दिया गया DYMO USB केबल ही इस्तेमाल करना होगा। अगर आपके पास केबल नहीं है, तो Dymo सहायता टीम से संपर्क करें।
चरण:
USB केबल से कनेक्ट करें
- USB केबल को प्रिंटर के पीछे दिए गए USB पोर्ट में लगाएं।
- केबल के दूसरे सिरे को अपने कंप्यूटर पर उपलब्ध USB पोर्ट में लगाएं।
- प्रिंटर का पावर चालू करें। प्रिंटर के सामने की ओर दी गई USB स्टेटस लाइट चालू हो जाएगी।
- Dymo Connect for Desktop सॉफ़्टवेयर शुरू करें।
macOS: अगर इंस्टॉलेशन पूरा होने पर प्रिंटर, प्रिंटर सूची में नहीं है, तो उसे जोड़ने के तरीके के लिए macOS के निर्देशों को देखें।
LAN से कनेक्ट करें
- LAN केबल को प्रिंटर के पीछे दिए गए LAN पोर्ट में लगाएं।
- केबल के दूसरे सिरे को अपने नेटवर्क पर एक सक्रिय LAN पोर्ट में लगाएं।
- प्रिंटर का पावर चालू करें। प्रिंटर के सामने की ओर दी गई LAN स्टेटस लाइट चालू हो जाएगी।
- Dymo Connect for Desktop को उन सभी कंप्यूटर पर डाउनलोड और इंस्टॉल करें, जो नेटवर्क पर इस प्रिंटर से लेबल प्रिंट करेंगे।
- Dymo Connect for Desktop में, File मेनू से Add Network Printer चुनें और प्रिंटर जोड़ने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।
अगर प्रिंटर, USB और LAN दोनों पोर्ट के ज़रिए आपके कंप्यूटर से कनेक्ट है, तो Dymo Connect for Desktop में प्रिंटर दो बार दिखाई देता है।
Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर में लेबल लोड करें
Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर में लेबल लोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
चरण:
- प्रिंटर चालू करें और फिर शिपमेंट के दौरान प्रिंटर की सुरक्षा करने वाले लेबल को बाहर निकालने के लिए लेबल रिवर्स फ़ीड बटन दबाएं।
- ऊपरी कवर खोलें और लेबल कंपार्टमेंट के अंदर की किसी भी पैकिंग सामग्री को हटा दें।
- कवर के अंदर से लेबल स्पूल निकालें और फिर स्पूल गाइड को स्पिंडल से अलग करें।
- स्पूल स्पिंडल को पकड़ें और फिर लेबल रोल को स्पिंडल पर इस तरह रखें कि लेबल नीचे से फ़ीड हों और लेबल रोल का बायां किनारा स्पूल के किनारे से मज़बूती से सटा रहे।
- स्पूल गाइड को स्पूल के दाईं ओर स्लाइड करें और फिर गाइड को लेबल रोल के किनारे पर मज़बूती से दबाएं। लेबल रोल, lable स्पूल के दोनों किनारों पर बिना किसी गैप के अच्छी तरह से फ़िट होना चाहिए।
- लेबल स्पूल को प्रिंटर कवर में दिए गए स्लॉट में इस तरह डालें कि लेबल, रोल के नीचे से बाहर की ओर हों।
- लेबल के बाएं किनारे को लेबल एग्ज़िट स्लॉट के बाएं किनारे के साथ अलाइन करें और फिर लेबल को स्लॉट में डालें। प्रिंटर अपने-आप लेबल को आगे बढ़ाता है और पहले लेबल की शुरुआत में रुक जाता है।
- लेबल गाइड को बाईं ओर तब तक स्लाइड करें जब तक कि लेबल गाइड, लेबल के दाएं किनारे के साथ अलाइन न हो जाए और फिर ऊपरी कवर बंद कर दें।
Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर को साफ़ करें
अपने प्रिंटर को ठीक से काम करते रहने के लिए, आपको समय-समय पर प्रिंटर के बाहरी और अंदरूनी हिस्से को साफ़ करना होगा।
चरण:
- पावर कॉर्ड को डिस्कनेक्ट करें।
- प्रिंटर के बाहरी हिस्से को पोंछने के लिए बिना रोएं वाले कपड़े का इस्तेमाल करें।
- निम्नलिखित में से किसी एक क्लीनिंग सॉल्यूशन से गंदगी और धब्बे हटाएं:
- आइसोप्रोपिल अल्कोहल
- पतला किया हुआ डिशवॉशिंग डिटर्जेंट
- पतला किया हुआ ग्लास क्लीनर
- प्रिंटर का ऊपरी कवर खोलें और फिर प्रिंटर के अंदर से कागज़ की धूल और अन्य कणों को हटाने के लिए एक छोटे, मुलायम ब्रश या कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करें।
- लेबल का रोल निकालें और फिर रोल के नीचे साफ़ करें।
- पावर कॉर्ड को फिर से कनेक्ट करें।
- वैकल्पिक: अगर आपके पास LabelWriter क्लीनिंग कार्ड है, तो क्लीनिंग कार्ड की पैकेजिंग पर प्रिंट किए गए निर्देशों का पालन करें। क्लीनिंग कार्ड खरीदने के लिए, Dymo वेबसाइट पर जाएं।
- लेबल का रोल फिर से लोड करें और फिर ऊपरी कवर बंद कर दें।
Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर के लिए पावर स्टेटस लाइट
पावर स्टेटस लाइट प्रिंटर की मौजूदा पावर स्थिति को दिखाती है।
| स्टेटस लाइट | विवरण |
|---|---|
| बंद | पावर बंद है। |
| लगातार चालू | पावर चालू है और प्रिंटर तैयार है। |
| ग्लो कर रही है | प्रिंटर पावर सेविंग मोड में है। |
| तेज़ी से ब्लिंक कर रही है | एक गड़बड़ी हुई है, जैसे कि लेबल मौजूद नहीं हैं या कोई दूसरी गड़बड़ी की स्थिति है। |
Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ के लेबल प्रिंटर की समस्या हल करें
Dymo LabelWriter 550 sereis लेबल प्रिंटर की समस्या चुनें और फिर समस्या हल करने के चरणों का पालन करें।
प्रिंटर के आपके वायरलेस नेटवर्क सूची में न दिखने की समस्या हल करें
अगर आपका Dymo LabelWriter 550 सीरीज़ का लेबल प्रिंटर आपकी वायरलेस नेटवर्क सूची में नहीं दिखता है, तो प्रिंटर कनेक्ट करने से पहले यह पक्का कर लें कि Dymo Connect for Desktop सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल किया गया है।
LAN कनेक्शन के लिए, LabelWriter प्रिंटर पर प्रिंट करने वाले हर कंप्यूटर पर Dymo Connect for Desktop इंस्टॉल होना चाहिए। उन लोकेशन के लिए जो ईथरनेट और वायरलेस नेटवर्क दोनों का इस्तेमाल करते हैं, पक्का करें कि राउटर वायर्ड और वायरलेस नेटवर्क के बीच ट्रैफ़िक फ़ॉरवर्ड करने के लिए सेट किया गया है।
अगर प्रिंटर की समस्या हल नहीं होती है, तो Dymo की सहायता टीम से संपर्क करें।
प्रिंट क्वालिटी की समस्याओं को हल करें
खराब प्रिंट क्वालिटी आमतौर पर नीचे दी गई समस्याओं में से किसी एक की वजह से होती है:
- लेबल का पुराना रोल।
- Dymo के अलावा किसी अन्य निर्माता के बनाए गए लेबल।
- ऐसे लेबल जिनकी थर्मल कोटिंग खराब हो गई है।
- गंदा प्रिंट हेड।
पक्का करें कि आप Dymo-ब्रांडेड लेबल इस्तेमाल कर रहे हैं। थर्ड-पार्टी लेबल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि दूसरे लेबल पर लगी थर्मल कोटिंग की सेंसिटिविटी Dymo-ब्रांडेड लेबल से अलग होती है। इसके अलावा, दूसरे निर्माताओं द्वारा बनाए गए लेबल के बीच के छिद्रित छेदों का अक्सर LabelWriter प्रिंटर पता नहीं लगा पाते हैं।
अगर प्रिंट क्वालिटी हल्की हो जाती है, प्रिंट किए गए अक्षरों पर सफ़ेद रंग के छोटे-छोटे बिंदु बिखरे हुए दिखाई देते हैं या प्रिंटिंग में हल्के और गहरे धब्बे दिखाई देते हैं, तो हो सकता है कि आपका लेबल रोल खराब हो। एक नए बॉक्स से दूसरा रोल आज़माएं। अगर दूसरा रोल सही तरीके से प्रिंट करता है, तो समस्या लेबल के पहले रोल में है।
एक और संभावना यह है कि आपको प्रिंट हेड साफ़ करने की ज़रूरत है।
अगर आपको टूटे हुए कैरेक्टर या प्रिंट क्वालिटी से जुड़ी दूसरी समस्याओं का अनुभव होता रहता है, तो प्रिंटर का सेल्फ़-टेस्ट करें। सेल्फ़-टेस्ट यह पुष्टि करता है कि प्रिंट हेड और प्रिंटिंग मैकेनिज़्म के सभी एलिमेंट काम कर रहे हैं।
चरण:
- प्रिंटर में लेबल का रोल लगाकर, प्रिंटर के सामने वाले FORM-FEED बटन को पांच से दस सेकंड तक दबाकर रखें। प्रिंटर, प्रिंटर की चौड़ाई के साथ खड़ी लाइनें प्रिंट करना शुरू कर देगा। टेस्ट पैटर्न हर 3/4 इंच (19 मिमी) पर अपने-आप बदल जाता है।
- जब सेल्फ़-टेस्ट शुरू हो जाए, तो FORM-FEED बटन छोड़ दें। 3 सेल्फ़-टेस्ट रोकने के लिए, FORM-FEED बटन दबाएं और छोड़ दें।
अगर प्रिंटर की समस्या हल नहीं होती है, तो Dymo की सहायता टीम से संपर्क करें।
लेबल जाम की समस्या हल करना.
अगर प्रिंटर में लेबल जाम हो गए हैं, तो आप नीचे दिए गए चरणों से उन्हें निकाल सकते हैं।
चरण:
- जो लेबल पहले ही प्रिंटर से फ़ीड हो चुके हैं, उन्हें फाड़कर अलग कर दें।
- लेबल रिलीज़ लीवर को आगे की ओर दबाएं और फिर जाम हुए लेबल को लेबल फ़ीड स्लॉट से बाहर खींचें।
अगर प्रिंटर की समस्या हल नहीं होती है, तो Dymo की सहायता टीम से संपर्क करें।
लेबल ठीक से फ़ीड न होने की समस्या को हल करना.
अगर आपके लेबल ठीक से फ़ीड नहीं हो रहे हैं, तो सेटअप से जुड़ी नीचे दी गई ज़रूरतों की जांच करें:
- आपके लेबल ठीक से लोड किए गए हैं और लेबल का बायां किनारा, लेबल फ़ीड स्लॉट के बाएं किनारे के साथ अलाइन है।
- आप Dymo-ब्रांड वाले लेबल का इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरे निर्माताओं के बनाए गए लेबल के बीच के छिद्रित छेदों का अक्सर Dymo प्रिंटर पता नहीं लगा पाते हैं। जब छिद्रों का पता नहीं चलता है, तो लेबल ठीक से फ़ीड नहीं होते हैं।
अगर प्रिंटर की समस्या हल नहीं होती है, तो Dymo की सहायता टीम से संपर्क करें।
प्रिंटर के प्रिंट न करने या प्रिंटिंग न रोकने की समस्या हल करना.
अगर आपका प्रिंटर इस्तेमाल के दौरान प्रिंट नहीं करता है या प्रिंट करना बंद कर देता है, तो नीचे दिए गए चरणों से समस्या हल करें:
- पक्का करें कि प्रिंटर को पावर मिल रही है और पावर केबल डिस्कनेक्ट नहीं हुआ है।
- अगर प्रिंटर के सामने की स्टेटस लाइट जल नहीं रही है, तो जांच करके पक्का करें कि पावर केबल प्लग इन है और आपका पावर स्ट्रिप काम कर रहा है।
- यह पक्का करने के लिए कि समस्या आउटलेट या पावर स्ट्रिप में नहीं है, वॉल आउटलेट और पावर स्ट्रिप में कुछ और प्लग करके देखें।
- जब प्रिंटर चालू हो, तो फ़ॉर्म फ़ीड बटन दबाकर पुष्टि करें कि प्रिंटर लेबल को ठीक से फ़ीड कर रहा है।
- अगर लेबल जाम हो गए हैं, तो स्टेटस लाइट ब्लिंक करेगी। इस पेज का लेबल जाम की समस्या हल करना सेक्शन देखें।
- पक्का करें कि आपकी USB केबल आपके प्रिंटर के पीछे या आपके कंप्यूटर से ढीली नहीं हुई है।
- पक्का करें कि आपका LabelWriter प्रिंटर ड्राइवर सही तरीके से इंस्टॉल किया गया है।
अगर प्रिंटर की समस्या हल नहीं होती है, तो Dymo की सहायता टीम से संपर्क करें।