Faire थोक मार्केटप्लेस
Faire एक ऑनलाइन B2B मार्केटप्लेस है, जो आपको थोक में बेचने या खरीदने के लिए ब्रैंड और रिटेलर से जुड़ने देता है।
ब्रैंड अपने Shopify खाते को Faire के साथ इंटीग्रेट कर सकते हैं और Faire मार्केटप्लेस पर स्वतंत्र रिटेलर को थोक में बेच सकते हैं। प्रोडक्ट, इन्वेंट्री और ऑर्डर Faire से Shopify पर अपने आप सिंक हो जाते हैं।
रिटेलर अपने Shopify खाते को Faire के साथ इंटीग्रेट कर सकते हैं और Faire मार्केटप्लेस से दुनिया भर के स्वतंत्र ब्रैंड के प्रोडक्ट को अपने Shopify स्टोर में स्टॉक कर सकते हैं। खरीदारी और इन्वेंट्री, Faire और Shopify के बीच अपने आप सिंक हो जाती है।
Faire बिक्री चैनल और ऐप का उपयोग करने तथा अपना Faire खाता सेट करने के लिए कोई शुल्क नहीं है
Faire के बारे में और इससे आपके व्यवसाय को कैसे फ़ायदा हो सकता है, इस बारे में ज़्यादा जानें। अगर आप कोई ब्रैंड हैं, तो ब्रैंड के लिए Faire थोक मार्केटप्लेस देखें। अगर आप कोई रिटेलर हैं, तो रिटेलर के लिए Faire थोक मार्केटप्लेस देखें।